सिंहपुर-मंधना मार्ग पर अवध विला के पास बारिश से हुए कटान की वजह से आधी सड़क धंसने के बाद नाले में बह गई। करीब चार फीट गहरा गड्ढा हो गया। बता दें सैकड़ों लोग इस मार्ग से सिंहपुर से मंधना के लिए आवागमन करते हैं। आसपास रोशनी की व्यवस्था न होने की वजह से रात में कटी सड़क हादसे की वजह बन सकती है।