कानपुर के रेलबाजार से रामादेवी मार्ग पर स्थित डीएमएसआरडीई के ठीक सामने छावनी परिषद द्वारा कूड़ा डालने के लिए बनाए गए डंपिंग पॉइंट पर गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां कूड़ा घर पूरी तरह भर जाने और क्षमता से अधिक कचरा फैल जाने के बावजूद समय पर उठाव नहीं किया जा रहा है। इस कारण सड़क किनारे भारी गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे वहां से गुजरने वाले हजारों राहगीरों और वाहन चालकों को भीषण बदबू और संक्रामक बीमारियों के फैलने के खतरे का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने छावनी परिषद व संबंधित सफाई महकमे से तत्काल इस कचरे को उठवाने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है।