कानपुर के चकेरी स्थित प्रसिद्ध काली बाड़ी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा का त्योहार बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मां दुर्गा के दर्शन कर भक्त भाव-विभोर हो रहे हैं और मंदिर प्रांगण में ढोल-नगाड़ों व ढाक की थाप पर थिरकते नजर आ रहे हैं। पूरा क्षेत्र भक्तिमय भजनों और जयकारों से गुंजायमान है।