गांधी जयंती के मौके पर कल्याणपुर ब्लॉक प्रमुख अनुराधा अवस्थी होरा बांगर स्थित गोशाला पहुंचीं। गोशाला में उन्होंने गायों को माला पहनाकर आरती की और फलाहार करवाया। सेवा संकल्प यात्रा के तहत गोशाला में सफाई करने के साथ पौध रोपड़ किया गया। इस मौके पर ग्राम सचिव राहुल साहू, पशुचिकित्सा अधिकारी अजय कुमार निरंजन, पशुधन प्रसार अधिकारी सुरेश चंद्र, ग्राम प्रधान कमल किशोर मौजूद रहे।