कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के हृदयपुर गांव स्थित पीसीएफ कोल्ड स्टोरेज में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। कोल्ड में रखे लगभग 27 हजार बोरे आलू के सड़ जाने से करीब एक सैकड़ा किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं और वे भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। किसानों ने आरोप लगाया है कि कर्मचारियों ने मिलीभगत कर हजारों बोरा आलू बेच डाला है। आक्रोशित किसानों ने कोल्ड स्टोरेज पहुंचकर जमकर हंगामा किया। यह कोल्ड स्टोरेज पीसीएफ द्वारा मऊ निवासी रमेश चंद पांडे को लीज पर दिया गया था।