चकेरी के श्याम नगर स्थित पीएसी मोड बाईपास में बृहस्पतिवार को आदर्श भारतीय सांस्कृतिक उद्यान समिति की ओर से आयोजित समारोह में 1100 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि शिक्षकों के शैक्षिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज व राष्ट्र के निर्माण से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, बीजेपी के जिला महामंत्री राम बहादुर यादव ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ उसमें संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का भी विकास करते हैं। इस दौरान पीपीएन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य अनूप कुमार सिंह, बीजेपी के जिला महामंत्री राम बहादुर यादव, गोलू शुक्ला अश्वनी व गोपी पांडे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।