कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोखरपुर इलाके में विकास कार्यों में भारी लापरवाही सामने आई है। यहां सड़क पर केवल आधी दूरी तक ही इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई गई हैं, जबकि बाकी आधी सड़क वैसी ही खुदी और कच्ची पड़ी हुई है। इससे स्थानीय राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।