भीतरगांव विकासखंड के कीसाखेड़ा गोपालपुर बरूई अकबरपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में मच्छरों और अन्य कीड़ों को खत्म करने के लिए फाॅगिग कराई गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मनीष तिवारी ने बताया कि फॉगिंग से हवा में कीटनाशकों का छिड़काव होता है, जिससे मच्छरों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और ग्रामीणों को बीमारी से बचाया जा सकता है।