नारामऊ में नालियों की नियमित सफाई न होने से जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नालियां कूड़े और गंदगी से चोक होने के कारण पानी की निकासी में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने सफाईकर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नियमित सफाई न होने से समस्या बनी हुई है। लोगों ने नालियों की सफाई कराकर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है