फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए चला अभियान, 15 ई-रिक्शा चालकों का चालान

शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Aug 2025 09:51 PM IST

कानपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने गुरुवार को ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर कल्याणपुर क्रॉसिंग पर अभियान चलाया। एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह, थाना प्रभारी कल्याणपुर अजय प्रकाश मिश्रा ने सड़क पर यातायात बाधित कर रहे ई-रिक्शा चालकों को फटकार लगाई। पुलिस ने कागजों की जांच की तो कई चालक बिना लाइसेंस व मानक दस्तावेजों के बिना पाए गए। इस तरह की कमियों वाले 15 वाहनों का चालान काटा गया। इसी तरह अतिक्रमण कर फुटपाथ पर बैठे 25 दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। एडीसीपी ट्रैफिक ने चेतावनी दी कि अगर ई-रिक्शा चालक नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके वाहन सीज किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें