बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान जान गंवाने वाले कोठारी बंधुओं की स्मृति में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से देशभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। संगठन की ओर से इस अभियान को ('हुतात्मा दिवस') के रूप में मनाया जा रहा है। यह रक्तदान अभियान 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को काशीराम ट्रामा सेंटर रामादेवी में ब्लड कैंप का आयोजन विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पूर्व द्वारा किया गया, जिसके मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, के साथ प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।