7वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर स्थित क्रिकेट ग्राउंड में 25वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर विनोद कुमार सिंह के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के द्वारा पीएसी ब्रास बैण्ड मार्चपास्ट करके मुख्य अतिथि को सलामी दी गयी। मैच शुरू होने से पहले क्रिकेट ग्राउंड पर राष्ट्रगान कराया है। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले में 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर और 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर के मध्य खेला गया। जिसमें 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर ने खिताब अपने नाम किया।