नरवल थाना क्षेत्र के पाली खुर्द गांव में रहने वाले बीएससी छात्र का साइबर ठगो ने मोबाइल हैक कर लिया तथा मोबाइल से कई ग्रुप एवं पारिवारिक जनों को अश्लील सामग्री भेज दी जिससे छात्र डिप्रेशन का शिकार हो गया है डर की वजह से उसने खाना पीना भी छोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक पाली खुर्द गांव के रहने वाले एक बीएससी छात्र ने बताया कि वह बीएससी फर्स्ट ईयर का छात्र है और एनसीसी कर रहा है मोबाइल में कोई एप्लीकेशन आया था जैसे ही उसमें क्लिक किया उसी समय मोबाइल हैक हो गया और व्हाट्सएप किसी और के कंट्रोल में हो गया जब कई जगह से फोन आए कि तुम्हारे व्हाट्सएप नंबर से कई ग्रुपों में और पारिवारिक जनों को अश्लील सामग्री भेजी गई है तब छात्र को जानकारी हुई छात्र ने काफी प्रयास किया लेकिन वह सामग्री डिलीट नहीं हो पाई जिसकी वजह से उसे समाज में लज्जित होना पड़ा। छात्र ने बताया कि इससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है वही मामले में नरवल थाने में शिकायती पत्र दिया है।