फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज लूट-हत्याकांड: मुख्य आरोपी सूरज कश्यप पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

कन्नौज जिले में मोहल्ला कुतलूपुर मकरंदनगर में सोमवार को दिनदहाड़े सुनीता श्रीवास्तव की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी सूरज कश्यप निवासी ग्राम पखरापुर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव को शुक्रवार शाम को पुलिस ने रामपुर गांव के पास घेर लिया। उसने बाइक भगाई, तो वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। इस पर उसने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। पुलिस उसे पकड़ कर जिला अस्पताल ले गई और भर्ती करा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें