फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात बबीना थाना क्षेत्र के दो मंदिरों में चोरी, दानपात्र तोड़कर नकदी ले गए चोर

बबीना कस्बा में चोरों ने एक बार फिर मंदिरों को निशाना बनाते हुए बीती रात दो अलग-अलग मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुकुवां-ढुकुवां चौराहे स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर और पंजाबी कॉलोनी स्थित ठाकुर बाबा मंदिर में चोरों ने दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी कर ली। एक ही रात में दो मंदिरों में चोरी की घटनाओं से इलाके में लोगों में चिंता बढ़ गई है। ठाकुर बाबा मंदिर में पहले भी हो चुकी है चोरी सुकुवां-ढुकुवां चौराहे स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर के पुजारी रेवती शरण तिवारी के अनुसार चोर मंदिर से नया सीलिंग फैन ले गए। इसके अलावा दानपात्र तोड़कर उसमें रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने मंदिर की घंटी भी तोड़ दी। पुजारी के मुताबिक मंदिर में पूर्व में भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। एक मामले में बबीना पुलिस ने चोरों को पकड़कर मंदिर से चोरी हुआ इनवर्टर बरामद किया था। वहीं पंजाबी कॉलोनी स्थित ठाकुर बाबा मंदिर में भी चोरों ने दानपात्र को निशाना बनाया। दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली गई। गौरतलब है कि इसी मंदिर में 29 अप्रैल 2026 को भी चोरी हुई थी। उस समय मंदिर से नकदी के साथ चांदी का मुकुट चोरी होने की बात सामने आई थी। छानबीन में जुटी पुलिस दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने पर बबीना थाना प्रभारी राहुल राठौड़ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने दोनों चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें