फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से पांच करोड़ की ज्वेलरी और 15 लाख रुपये से भरे दो बैग चोरी

मऊरानीपुर। मऊरानीपुर बस स्टैंड पर बुधवार शाम बस से सराफा व्यापारी के ज्वेलरी और नकदी से भरे दो बैग चोरी हो गए। व्यापारी के मुताबिक, बैग में करीब पांच करोड़ रुपये कीमत की ज्वेलरी और 15 लाख रुपये नकद रखे थे। घटना के बाद आरोपी चार पहिया वाहन से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं। अमृतसर निवासी कीरत सिंह अपने साथी रामेश्वर के साथ छतरपुर से झांसी जा रहे थे। कीरत सिंह ने बताया कि उनकी मॉडर्न ज्वेलर्स के नाम से दुकान और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। वह ऑर्डर पर तैयार ज्वेलरी छतरपुर, महोबा, मऊरानीपुर, ग्वालियर और दिल्ली समेत विभिन्न शहरों में पहुंचाते हैं। बुधवार शाम करीब 5:50 बजे उनकी बस मऊरानीपुर बस स्टैंड पहुंची। इस दौरान यात्रियों के उतरने और चढ़ने से भीड़भाड़ थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर अज्ञात लोग ज्वेलरी और नकदी से भरे दोनों बैग लेकर भाग निकले। व्यापारी के साथी ने संदिग्धों को बैग लेकर चार पहिया वाहन में सवार होते देखा। घटना की जानकारी मिलने पर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिलाटिया सहित अनिल सोनी, अरविंद अग्रवाल और जगदीश अग्रवाल मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए जल्द खुलासे और चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस केवल पूछताछ कर रही थी और मामला दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस क्षेत्राधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। शुरुआती जांच में मध्य प्रदेश के अलीपुर टोल के पास से एक संदिग्ध चार पहिया वाहन का नंबर मिला है। उसके आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, ज्वेलरी की वास्तविक कीमत और नकदी की मात्रा की पुष्टि जांच के बाद होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें