फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रील बनाने के चक्कर में पुलिस की तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, पांच गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो झांसी। पहूज डैम के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार में कार दौड़ाकर रील बना रहे युवकों ने पुलिस की तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी कार की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। पीछा करने के दौरान उन्होंने चीता पुलिस की बाइक, क्षेत्राधिकारी की कार और सीपरी बाजार थाना प्रभारी की कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। हादसे में चीता पुलिस का एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम करीब छह बजे पहूज डैम के पास कुछ युवक तेज रफ्तार में कार दौड़ाकर रील बना रहे थे। इसी दौरान सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे पुलिस टीम के साथ प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। पुलिस टीम ने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वे कार रोकने के बजाय भागने लगे। पुलिस ने चीता टीम को सूचना दी। बाइक से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन युवकों ने बाइक को टक्कर मार दी और भाग निकले। टक्कर से चीता पुलिसकर्मी अलिखेश पटेल घायल हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। भागने के दौरान पुलिस की गाड़ियों को मारी टक्कर पुलिस के अनुसार, भागने के दौरान कार सवारों ने सामने से आ रही क्षेत्राधिकारी की कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद सीपरी बाजार थाना प्रभारी की कार को भी टक्कर मार दी। पुलिस टीम ने पीछा जारी रखा और काफी देर की मशक्कत के बाद घेराबंदी कर कार समेत पांचों युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान प्रेमनगर के सिल्वर्ट गंज निवासी शोएब अनवर (19), पुलिया नंबर नौ निवासी सागर पाल (20), वीर चौधरी (20), महावीर मोहल्ला निवासी समर्थ तिवारी (19) और नगरा निवासी शशांक शुक्ला (21) के रूप में हुई है। रील बनाने के लिए आते थे डैम के पास पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रील बनाने के लिए अक्सर पहूज डैम के पास आते थे। उनकी कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। एसएसपी विकास कुमार के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें