अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को मईडीह रोड स्थित ददरा के एससीएल इंटरनेशनल स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने यातायात नियमों, नागरिक अधिकारों, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय कुमार चौधरी ने छात्रों के सवालों का विस्तार से जवाब देते हुए उन्हें कानून के प्रति जागरूक किया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पुलिस का काम अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करना भी है।