जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध उसरगांव देवपुरा माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के बाद खुलासा कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक शातिर बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चुराए गए 26 पीतल के घंटे, ₹11,995 नकद, अवैध असलहा, ताला तोड़ने के औजार और वारदात में इस्तेमाल होंडा मोटरसाइकिल बरामद की है।