फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरदोई में प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर से मूर्तियां चोरी होने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

बरौलिया में स्थित प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर में रविवार आधीरात के बाद चोरी हो गई। चोर मंदिर मेंं स्थापित राम, सीता और लक्ष्मण की ढाई-ढाई फीट की मूर्तियां चोरी कर ले गए। ग्रामीणों का दावा है कि मूर्तियां अष्टधातु की थीं। घटना से नाराज ग्रामीणों ने कटरा-बिल्हौर मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह के घटना का खुलासा जल्द करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। पुजारी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें