नगर में रामलीला चौराहा पर रविवार शाम तीन महिलाओं ने एक युवक की पिटाई चप्पलों से कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। करीब पांच सैकेंड के इस वीडियों में महिलाओं ने युवक पर दस बार चप्पलें बरसाईं। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई। थानाध्यक्ष विजय मिश्रा ने बताया कि युवक नशे की हालत में है और मानसिक रूप से भी कुछ कमजोर लग रहा है। पता चला है कि रामलीला चौराहा पर तीन महिलाएं खड़ी थी। इस दौरान युवक का पैर महिला के पंजे पर पड़ गया था। इसी को लेकर महिलाओं ने युवक की पिटाई कर दी।