फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: पेट्रोल पंप पर सिरफिरा युवक कोबरा लेकर पहुंचा, मची अफरा-तफरी

Shikha Pandey Updated Mon, 24 Aug 2026 10:45 AM IST

पाली नगर में रूपापुर मार्ग पर बरगद तिराहे से थोड़ा आगे स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक सिरफिरा युवक अपने साथ एक खतरनाक कोबरा सांप लेकर वहां पहुंच गया। युवक की इस जानलेवा हरकत से पेट्रोल पंप कर्मचारियों और आम जनता के बीच हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक कोबरा को अपने गले में लपेट लेता तो कभी जेब में डाल लेता। इतना ही नहीं, हद तो तब हो गई जब उसने वहां मौजूद लोगों को डराने के लिए सांप को उनकी तरफ छोड़ना शुरू कर दिया। कोबरा से खुद को बचाने के लिए पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग और वाहन चालक अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। दावा है कि युवक सांप दिखाकर पेट्रोल पंप पर खड़े ग्राहकों और कर्मचारियों से जबरन रुपयों की मांग कर रहा था। जो लोग उसे पैसे देने से मना करते, वह उनके सामने कोबरा लहराकर उन्हें काटने का डर दिखाता था। युवक की इस करतूत के कारण पेट्रोल पंप परिसर में काफी देर तक भय का माहौल बना रहा। करीब 30 मिनट के बाद युवक वहां से चला कोबरा जेब में डालकर चला गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। थाना इंचार्ज विजय मिश्रा ने बताया युवक की पहचान कराई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें