हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर खड़ी एक कार के निचले हिस्से में टायर के पास चालक को एक अजगर दिखाई दिया। इस दौरान यहां चालक व आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। चालक व आसपास के लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम अजगर को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई और उसे जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। मंगलवार की दोपहर रेलवे रोड पर एक युवक ने अपनी कार में नीचे अजगर को देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी। जिसके बाद कार के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कार में अजगर होने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया और अपने साथ ले गई। इसके बाद टीम ने अजगर को जंगल में किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। हालांकि कार में अजगर निकलने से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई थी। वन विभाग की टीम के अजगर को रेस्क्यू करने पर यहां चालक व लोगों ने राहत की सांस ली।