फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर ज्ञापन दिया

आकाश दुबे Updated Tue, 07 Jan 2025 05:45 PM IST

हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने कलक्ट्रेट का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं से एडीएम संदीप कुमार को अवगत कराकर ज्ञापन दिया। संगठन के जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने बताया है कि एडीएम को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से एमएसपी गारंटी कानून बनाए जाने की मांग के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति देखते हुए गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं से किसानों की फसल लगातार बर्बाद होने के साथ साथ सड़क दुर्घटनाओं से भी किसान की जान का नुकसान हो रहा है। जिसके मद्देनज़र आवारा पशुओं की धरपकड़ जल्द से जल्द कराई जाए और वही बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओ को बिल प्रयेक महीने न मिलने के कारण बिल अधिक आ रहा है। किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें