फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पशु मांस से भरी कार पकड़ी, हंगामा

हापुड़ स्थित पिलखुवा थाना क्षेत्र के एनएच-9 स्थित छिजारसी टोल पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पशुओं के मांस से भरी कार को पकड़ कर आरोपी को दबोच लिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने कार में गोमांस होने की बात कहते हुए हंगामा शुरु कर दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। इसके बाद पुलिस पशु मांस से भरी कार व आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं, चिकित्सक ने पशु मांस का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। सोमवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को मेरठ से पशु मांस से भरी एक कार दिल्ली की ओर जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर सैंकड़ों कार्यकर्ता छिजारसी टोल पर एकत्र हो गए। कुछ देर बाद कार्यकर्ता ने संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक भागने का प्रयास करने लगा। कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर कार को पकड़ कर आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने देखा तो कार में पशु मांस भरा था। इस दौरान कुछ कार्यकर्तााओं ने कार में गोमांस होने की बात कहते हुए हंगामा शुरु कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने पशु मांस से भरी कार को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले आए। हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतिबंधित पशु मांस लेकर जाने की सूचना के आधार पर सभी कार्यकर्ता छिजारसी टोल पर एकत्र हुए थे। मांस से भरी कार व आरोपी को पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर पवन तोमर, अतुल सोम, अंकित, धीरज, मोहित उपाध्याय, कुनाल, करन, आकाश, सुमित राणा, अजय राघव, मनीष, विशाल त्यागी आदि मौजूद रहें। पकड़ा गया आरोपी दिल्ली के आरकेपुरम निवासी शहजान है। पशु मांस का सैंपल प्रयोगशाला भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कर कार्रवाई की जाएगी।-अनीता चौहान, सीओ, पिलखुवा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें