गोंडा। उमरी बेगमगंज क्षेत्र के पकवानगांव निवासी कलावती मंगलवार को मिठाई का डिब्बा लेकर डीआईजी अशोक कुमार के पास पहुंचीं। उन्होंने बताया कि 12 साल से भूमि पर कब्जे के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही थीं। 24 अगस्त को डीआईजी को दिए शिकायती पत्र के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर उन्हें भूमि पर कब्जा दिला दिया। समस्या का समाधान होने पर कलावती ने डीआईजी का आभार जताते हुए उन्हें मिठाई भेंट की। डीआईजी ने कहा कि शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता है।