करनैलगंज कोतवाली के हटही गांव में बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में एक युवक ने छह वर्षीय बेटी की पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हटही गांव निवासी रामदेवी ने बताया कि उनका बेटा प्रमोद गौतम बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा। आरोप है कि घर आते ही वह गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। उसने पत्नी, बच्चों और माता-पिता के साथ मारपीट की। पति के व्यवहार से डरकर उसकी पत्नी किसी तरह घर से निकलकर छिप गई। इसी दौरान प्रमोद ने अपनी छह वर्षीय बेटी महक को पहले डंडे से मारा, इसके बाद पटक दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।