फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: शिक्षक निर्वाचन: जिला पंचायत सभागार से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

गोंडा: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टियां बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार से रवाना होंगी। कलेक्ट्रेट परिसर में वाहनों की पार्किंग समेत अन्य दिक्कतों के चलते इस बार रवानगी स्थल बदला गया है। एडीएम प्रमोद झा ने बताया कि जिले के 12 मतदान केंद्रों पर 23 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसमें 1933 पुरुष और 872 महिला समेत कुल 2805 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे अधिक 619 मतदाता गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, रेलवे कॉलोनी बड़गांव में हैं, जबकि सबसे कम 59 मतदाता फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या दो में हैं। निर्वाचन के लिए सात जोनल और 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। रिजर्व सहित 15 माइक्रो ऑब्जर्वर और 15 पीठासीन अधिकारियों की व्यवस्था की गई है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारियों के लिए भी 15-15 कार्मिक रिजर्व में रखे गए हैं। एडीएम ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को जिला पंचायत सभागार से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें