फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: मतदेय स्थलों पर बीएलओ ने मतदाताओं के जोड़े नाम, डीएम ने किया निरीक्षण

गोंडा: जिले में शनिवार को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए विशेष कैंप लगाए गए। इन कैंपों में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जीआईसी और जीजीआईसी में कैंपों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। कई युवा पहली बार मतदाता बनने के लिए उत्सुक दिखे। कुछ लोग सूची से कटे नाम दोबारा जुड़वाने आए। वहीं, कुछ मतदाताओं ने दूसरे बूथ पर दर्ज नाम हटाने के लिए आवेदन किया। जीजीआईसी में बीएलओ रंजना पांडेय और सत्यवती तिवारी ने आवेदन लिए। बुधईपुरवा निवासी रवि कुमार सिंह अपनी मां सुमन सिंह के मतदाता विवरण में सुधार कराने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची और आधार कार्ड में मां का नाम अलग-अलग दर्ज है। पते और मोबाइल नंबर में भी त्रुटि थी। मोहम्मद मतीन ने फोटो और मोबाइल नंबर सुधरवाया, जबकि फिजा ने नाम जुड़वाया। आवेदन प्रक्रिया डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि नाम जुड़वाने के लिए फार्म-छह भरा जा सकता है। मृतक, स्थानांतरित या डुप्लीकेट नाम हटाने के लिए फार्म-सात का प्रयोग होता है। विवरण में संशोधन या पता बदलने के लिए फार्म-आठ भरा जाता है। आवेदन बीएलओ, मतदाता पंजीकरण केंद्र, तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। इसके अलावा voters.eci.gov.in और ECINET मोबाइल एप के जरिये ऑनलाइन आवेदन भी संभव है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें