फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मां सिद्धिदात्री की आराधना कर मांगी सुख-शांति और खुशहाली

गाजीपुर। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को जिलेभर में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। घरों से लेकर देवी मंदिरों तक सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने मां को चुनरी, नारियल, पुष्प और प्रसाद अर्पित कर परिवार की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। घरों में कन्या पूजन और मंदिरों में हवन-यज्ञ व पूर्णाहुति के साथ नौ दिवसीय नवरात्र अनुष्ठान का समापन हुआ। महानवमी पर श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान के बाद पूजा की तैयारियां शुरू कर दीं। घरों में मां दुर्गा की प्रतिमा और कलश के सामने विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। कई स्थानों पर हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति के आयोजन हुए। देवी मंदिरों में घंटियों की गूंज और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें