बलिया के चितबड़ा गांव मोड़ से करीब 90 लाख रुपये का 459 ग्राम हेरोइन का पैकेट लेकर बिहार का तस्कर नोनहरा थाना के ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस-वे पर एक तस्कर को सुपुर्द करता, इतने में एएनटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल, एक पर्स, दो एटीएम कार्ड, 350 रुपये नगदी और एक कार बरामद हुआ। एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्कर बिहार प्रांत बक्सर जनपद के डुमरांव थाना के अपकारी गली वार्ड नंबर 33 कस्बा निवासी कृष्णा कुमार दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास 90 लाख रुपये का 459 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ।