फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पिछले 14 घंटे से ज़्यादा लगातार हवा के साथ हो रही लगातार बारिश से खेतों में जलभराव

जनपद एटा के सकीट ब्लॉक क्षेत्र में पिछले 14 घंटे से ज़्यादा लगातार हवा के साथ हो रही लगातार बारिश से खेतों में जलभराव हो गया है और खड़ी फसलें खेत में अब बिछने लगी है जिससे किसान चिंतित बने हुए है और वहीं लोग अपने-अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए है क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से किसानों की चिंता ओर भी बढ़ गई है किसानों के अनुसार सबसे ज्यादा नुकसान धान और बाजरा की फसल को हो रहा धान की फसल इस समय बालियां निकलने और दाना भरने की अवस्था में खड़ी दिखाई दे रही थी अब लगातार पानी भरने और तेज हवा के कारण धान की फसल खेत में बिछती नजर रही है वहीं बाजरा की फसल पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार खड़ी थी जो बारिश के कारण जमीन पर बिछ गई क्षेत्र के किसानों ने बताया कि अगर इसी तरह एक-दो दिन और बारिश होती रही तो धान की बाली में कालेपन का रोग लग जाएगा बाली काली पड़ जाएगी और दाना सड़ जाएगा जिससे पैदावार आधी रह जाएगी बाजरा की बाल में भी अंकुरण शुरू हो जाएगा जिससे फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। किसानों ने बताया कि लगातार बारिश से भारी नुकसान की आशंका है अगर बारिश बंद नहीं हुई तो खेत में खड़ी फसल बर्बाद हो जाएगी, जिससे साल भर का परिवार का भरण-पोषण करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा वहीं खेतों में पानी भरा होने से मजदूर भी खेतों तक नहीं पहुंचहै

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें