एटा मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस के सामने खड़ी एनडीआरएफ की बस में बुधवार रात अचानक आग लग गई। बस के अगले पहिये से लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई मौजूद नहीं था और आग आसपास खड़े अन्य वाहनों तक नहीं पहुंची।