फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर में घुसे बदमाशों ने मां-बेटे को बनाया बंधक, मासूम को दीवार पर पटका; लाखों का माल ले उड़े

Arun Parashar Updated Sat, 22 Aug 2026 06:09 PM IST

एटा के अलीगंज सर्किल के महाराजपुर गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। करीब रात 12 से एक बजे के बीच सात नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते एक घर में दाखिल हुए और सो रही महिला व उसके बच्चों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। शोर मचाने पर बदमाशों ने बच्चों की कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उसकी एक साल की मासूम बेटी की गर्दन पकड़कर उसे दीवार से पटक दिया। इसके बाद बदमाश सोने के जेवरात और 20 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। थाना जसरथपुर क्षेत्र के महाराजपुर निवासी शिवानी पत्नी सोनू दुबे के मुताबिक उनके पति दिल्ली में नौकरी करते हैं। घटना के समय वह बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। घर के जीने पर गेट नहीं होने का फायदा उठाकर बदमाश छत के रास्ते नीचे उतर आए। पीड़िता के अनुसार सभी सात बदमाश नकाब पहने हुए थे। तीन बदमाशों ने उसे पकड़ रखा था, दो कमरे में रखे सामान को खंगाल रहे थे, जबकि एक जीने और दूसरा मुख्य गेट पर निगरानी कर रहा था। शिवानी ने बताया कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। विरोध और शोर मचाने पर एक बदमाश ने बच्चे की कनपटी पर तमंचा रख दिया। इसी दौरान आरोप है कि बदमाशों ने उसकी एक साल की बेटी की गर्दन पकड़कर उसे दीवार से पटक दिया। मासूम के साथ मारपीट होते देख महिला ने हिम्मत जुटाकर एक बदमाश को लात मार दी। इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। पीड़िता के मुताबिक बदमाश घर से सोने की चेन, कान के झाले, मंगलसूत्र, अंगूठी, कान की बाली समेत अन्य जेवरात और 20 हजार रुपये नकद लूट ले गए। वारदात के बाद महिला की चीख-पुकार और घटना की जानकारी से गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही जसरथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवानी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें