एटा के जलेसर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। सुबह से ही आसमान में बादलों और धूप की आवाजाही बनी हुई थी। दोपहर होते-होते तापमान और नमी के कारण उमस अपने चरम पर पहुंच गई थी, जिससे लोग पसीने से तर-बतर नजर आ रहे थे। हालांकि, दोपहर बाद करीब 2 बजे अचानक काले बादल घिर आए और तेज हवा चलने लगी। देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई।