फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एटा मार्ग पर ग्राम अंगदपुर के समीप बुधवार को देर रात आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत में चार गंभीर रूप से घायल हो गए।

एटा। सकीट-नवोदय एटा मार्ग पर ग्राम अंगदपुर के समीप बुधवार को देर रात आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत में में महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पीआरवी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार थाना रिजोर क्षेत्र के ग्राम सेनाकला निवासी घायल सोनपाल पुत्र महाराज सिंह ने बताया कि उनकी मौसी मीरा देवी पत्नी यशोदानंद जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम सुजरई से आज घर आई थीं। आज ग्राम सेनाकला से ग्राम कवार में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अभी वह ग्राम अंगदपुर के समीप पहुंचे ही थे कि एटा की तरफ से तेज रफ्तार आ रही बाइक टकरा गई। वहीं दूसरी बाइक सवारों की पहचान जनपद मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम ईसाई गोपालपुर निवासी दुष्यंत पुत्र रुकंपाल सिंह और कमलेश पुत्र नरेश सिंह के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया दोनों बाइकों की भिड़ंत में चार लोग बाइक से सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाईकों के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार चल रहा है। जिसमें दो लोगों की गंभीर हालत देखते हुए मीरा देवी और सोनू को एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। थाना प्रभारी मधु दुबे ने बताया कि दो बाइकों के आमने-सामने टकराने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस को भेजा गया और सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें