भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर. शंकर ने रुद्रपुर तहसील के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति, नए मतदाताओं के पंजीकरण और मतदाता सूची में संशोधन से जुड़े कार्यों की प्रगति देखी।