देवरिया के बघौचघाट स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को दो दिवसीय किसान मेले का समापन हुआ। इस अवसर पर जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्व. रविन्द्र किशोर शाही की पुण्यतिथि भी मनाई गई। कार्यक्रम में अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और किसान हित में किए गए उनके कार्यों को याद किया।