शहर के सीसी रोड पर रविवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सलेमपुर के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी का स्वागत किया गया। सांसद ने कहा कि देश की जीएसटी का 50 फीसदी हिस्सा व्यापारी अदा करता है, लेकिन सरकार व्यापारियों के संरक्षण का कोई उपाय नहीं करती। ऑनलाइन व्यवसाय से गरीब व्यवसाई बर्बाद हो रहा है। क़र्ज़ से दबा व्यापारी आत्महत्या तक करने को मजबूर है। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिया की उनकी आवाज वह सडक से सदन तक उठाएंगे।