देवरिया में जनगणना का पहला चरण 16 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर परिवार से संबंधित 40 बिंदुओं पर जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने लोगों से सही जानकारी देने और जनगणना में सहयोग करने की अपील की है।