हाईवे पर लोहे की सरिया लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे चालक दब गया। वहीं ट्रैक्टर मालिक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चालक को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर ही परिजन का हाल बेहाल हो गया। कोतवाली कर्वी के ब्यूर निवासी चुन्नीलाल का (36) पुत्र किशनपाल गांव के ही आनंद मिश्रा का ट्रैक्टर ट्राली लेकर कर्वी सरिया लेने आया था। शाम करीब पांच ट्राली में सरिया लेकर गांव जा रहा था। साथ में ट्रैक्टर मालिक आनंद मिश्रा भी थे। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के खोह के पास नोइंट्री प्वांइट के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे किशनपाल दब गया।