फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कॉलेज से लौटते समय छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में कॉलेज से लौट रही इंटर की छात्रा के साथ रास्ते में शोहदे ने छेड़खानी की। विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट की गई। इससे छात्रा की हालत बिगड़ी उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा के परिजनों ने बताया कि छात्रा कॉलेज से घर आ रही थी। इसी बीच चुनहापुरवा निवासी बद्री प्रसाद ने छात्रा के साथ रास्ते में पकड़कर छेड़खानी की। छात्रा ने इसका विरोध किया तो शोहदे ने उसे पीटा। घर आकर छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। यह भी बताया कि आरोपी पहले भी रास्ते में कई बार छेड़खानी व अश्लील कमेंट कर चुका है। परिजनों ने बताया कि कुछ देर बाद छात्रा की हालत खराब हो गई। इस पर उसे शाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें