श्रीकृष्ण भगवान की बरही, बाबा बनवारी दास और लतीफशाह मेले के अंतिम दिन शुक्रवार को चकिया स्थित मां काली जी मंदिर परिसर स्थित अखाड़े पर विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल समिति और नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न अखाड़ों से पहुंचे नामी-गिरामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया।