फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में घंटों देरी से चल रही समर स्पेशल ट्रेनें, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 23 Apr 2026 01:44 PM IST

लगन और विधान सभा चुनावों के कारण ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ हो रही है। दूसरी तरफ यात्रियों की सुविधा के लिए चल रही समर स्पेशल ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही है। स्थिति यह है कि स्टेशन आने के इंतजार में यात्री परेशान हो जा रहे हैं। मंगलवार को खुर्दा रोड-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 8 घंटे देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। इसी तरह अन्य ट्रेनें भी घंटों लेट रही। मंगलवार की शाम 07 बजे तक अप की ओर जाने वाली पुरी आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 2 घंटे, खुर्दा रोड-आनंद विहार समर स्पेशल 08 घंटे, धनबाद दिल्ली समर स्पेशल ढाई घंटे, दानापुर-एसएमवीटी बेंगलूरू स्पेशल फेयर 2 घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही। इसी तरह मुंबई-दानापुर 5 घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस सवा घंटे, दानापुर-नई दिल्ली समर स्पेशल 4 घंटे, वत्वा-हावड़ा समर स्पेशल डेढ़ घंटे, हावडा-नई दिल्ली समर स्पेशल 8 घंटे लेट रही। वहीं डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रही दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस एक घंटे, हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 15 घंटे, प्रयागराज-खड़गपुर स्पेशल फेयर समर स्पेशल 14 घंटे, जयनगर-उधना समर स्पेशल 18 घंटे लेट रही। इसी तरह कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस सवा 2 घंटे लेट रही। वहीं दानापुर -बलसाड़ स्पेशल फेयर 7 घंटे, दानापुर- मुंबई स्पेशल फेयर दो घंटे, एसएमवीटी बेंगलूरू-दानापुर समर स्पेशल सवा 9 घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें