फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंघई जंक्शन पर रेलवे फाटक साढ़े चार घंटे बंद, राहगीर परेशान; VIDEO

वाराणसी-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के फाटक संख्या 51बी के पास रविवार को रेल ट्रैक ऊंचा करने का काम मशीन और मजदूरों से कराया गया। इसके चलते दोपहर 12 बजे फाटक बंद कर दिया गया। लोगों को जंघई-जरौना और जंघई-असवां-करौर मार्ग से होकर जाना पड़ा। कुछ लोग निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर पहुंचे, लेकिन बंद होने के कारण लौटना पड़ा। लोगों का कहना था कि रेलवे को पहले ही सोशल मीडिया या समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना देनी चाहिए थी। शाम साढ़े चार बजे फाटक खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें