फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: डिबाई में डीएपी के लिए हंगामा, तीन दिन से चक्कर काट रहे किसान

रबी सीजन में डीएपी खाद की किल्लत से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बैलोन स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर गुरुवार को किसानों का सब्र टूट गया। खाद न मिलने से नाराज किसानों ने समिति परिसर में जमकर हंगामा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसानों का आरोप है कि वे पिछले तीन से चार दिनों से समिति के चक्कर काट रहे हैं। सुबह से कतार में खड़े होने के बाद भी समिति पर ताला लटका मिल रहा है या स्टॉक खत्म होने की बात कहकर टाल दिया जाता है। हर बार खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि खेतों में नमी है और सरसों, चना और मटर की बुवाई का सही समय है। बुवाई के लिए डीएपी खाद बेहद जरूरी है। समय पर खाद न मिलने से जुताई-बुवाई ठप पड़ी है। अगर कुछ दिनों में खाद नहीं मिली तो बुवाई पिछड़ जाएगी और उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। किसानों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से मांग की है कि बैलोन समिति पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और समय पर वितरण कराया जाए, ताकि बुवाई समय पर हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें