खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीनान निवासी शादाब के अवैध हथियारों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुए हैं। इन वीडियो में वह गाड़ी से स्टंट करते और कुछ युवकों पर पिस्टल ताने दिख रहा है। एक दिन पहले उसका दूल्हे की वेशभूषा में 6 सेकंड में 17 राउंड फायर करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। खुर्जा पुलिस ने फायरिंग का मुकदमा दर्ज किया है पर अवैध हथियारों और महंगी लग्जरी गाड़ियों का शौकीन शादाब अभी फरार है।