बुलंदशहर के सिकंदराबाद नगर के मोहल्ला अंसारियां में डिवाइडर की निशानदेही करने पहुंची नगर पालिका टीम को स्थानीय दुकानदारों ने रोक दिया। डिवाइडर लगाने को लेकर व्यापारियों और पालिका टीम में तीखी नोकझोंक हुई, जिससे सड़क व्यवस्था सुधारने की कवायद का विरोध गरमा गया। मौके पर नगर पालिका ईओ और पुलिस भी मौजूद रहे।