फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: सड़क पर भिड़े दो सांड़, 20 मिनट तक थमा रहा यातायात; देखें वीडियो

बदायूं शहर के लालपुल पर राजकीय पशु अस्पताल के सामने शनिवार सुबह करीब आठ बजे सड़क पर दो सांड़ भिड़ गए। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक लड़ाई चलती रही। इससे सड़क पर जाम लग गया। राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने सांड़ों पर पानी डालकर उन्हें अलग करने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद सांड़ वहां से हटे। करीब 20 मिनट के बाद आवागमन सामान्य हो सका। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति रही। राहगीर उमेश, सोहन का कहना है कि सड़क पर आवारा पशुओं के घूमने और आपस में भिड़ने से राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में पशुपालन विभाग को आवारा पशुओं को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं से यातायात बाधित न हो और किसी राहगीर को चोट न पहुंचे। इधर, नगर पालिका के ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को पकड़ने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें