बदायूं के आसफपुर क्षेत्र में एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें दो युवक ट्रैक्टर से स्टंट करते दिख रहे हैं। दोनों युवक अपने-अपने ट्रैक्टर का अगला हिस्सा हवा में उठाते हैं। जिस तरह से दोनों युवक स्टंट कर रहे हैं, उससे हादसा भी हो सकता है। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है।